elvish yadav

Elvish Yadav : BIG ! Youtuber Elvish Yadav की पूरी कहानी इस 1 पोस्ट में

Elvish Yadav हाल ही में काफी चर्चाओं में है।

यूट्यूब से शुरुआत करने वाला यह Elvish yadav AKA Siddharth Yadav कैसे आज पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर दिन किसी न किसी तरह की controvercial चीज में नाम आ जाता है।

आज इस आर्टिकल में elvish Yadav की पूरी कहानी जानेंगे।

Elvish Yadav नाम के पीछे की कहानी

Elvish Yadav नाम सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है क्योंकि Elvish हिंदू नाम नहीं है, कोई अंग्रेजी नाम है।

Elvish खुद को कट्टर हिंदू बताता है।और इसी कारण एक और इसके विरोधी युट्यूबर Dhruv Rathee इनको समय समय पर नाम को लेकर ट्रॉल भी करते दिखे।

Real Hit के साथ अपने पॉडकास्ट में elvish Yadav ने बताया कि उनके एक बड़े भाई थे,जिनकी एक्सीडेंट से मौत हो गई थी।

वो siddharth को elvish कहकर बुलाते थे।उनकी मौत के बाद ये खुद का नाम बदलकर हमेशा के लिए elvish Yadav रख लिया।

इनका मूल नाम सिद्धार्थ है।

Elvish नाम का तो अपने आप कोई अर्थ नहीं होता पर आजकल के Gen Z के लिए यह नाम काफी cool लगता है।

और आप कह सकते है कि नाम के इतने attractive aur यूनिक होने के कारण elvish Yadav को फायदा तो हुआ ही है।

Elvish Yadav family

Elvish Yadav की family के बारे में कोई पर्सनल और गुप्त नहीं है। Elvish डेली ब्लॉग करता है और इसमें घर परिवार सब लोग अमूमन आ जाते है।

इनके परिवार में मां और पापा है और शायद एक बहन है।

इनके पिताजी सरकारी स्कूल में शिक्षक है। Elvish ने big boss में पापा के बारे में कहा था कि इन्हें गांव वाले और बच्चे इतने प्यार करते थे कि एक बार जब इनका तबादला हुआ तो पूरे गांव में हंगामा हो गया,गांव वालों ने अनशन शुरू कर दिया। स्कूल के ताला मार दिया गया।

यह हड़ताल,अनशन की खबर अखबार में भी छपी थी। तो पापा की लोकप्रियता शिक्षा के क्षेत्र में इतनी ज्यादा है।

इनकी माताजी सामान्य गृहणी है।यह अक्सर Vlog में आती है। और लोगों को इन मां बेटों की जोड़ी बहुत ज्यादा पसंद है। Elvish अपनी मां के साथ हंसी ठिठोली करते रहते है। इनकी मां का सरल स्वभाव और बेटे के प्रति इतना प्यार ऑडियंस में एक अलग तरह का फैनबेस बना चुके है।

इनकी बहन अभी तक कहीं दिखी तो नहीं है पर इनका भांजा कई बार वीडियो कॉल में हमें दिख चुका है।

elvish yadav family
elvish with parents

 

तो यह थी elvish Yadav family की पूरी जानकारी।

Elvish yadav Education

अक्सर इनके haters Elvish Yadav को गंवार बुलाते है पर असल में ऐसा नहीं है।

Elvish Yadav के बोर्ड परीक्षा में 92% से अधिक नंबर है और यह दिल्ली की सुप्रसिद्ध किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहे थे।

बाद में वह जब सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने लगे तो इसके बाद उन्होंने पढ़ाई पूरी ही छोड़ दी।

इन्होंने स्कूल की शिक्षा हरियाणा से ही की है।

इन सबसे यह तो अनुमान लगा सकते है कि Elvish Yadav काफी होशियार छात्र थे हालांकि आगे पढ़ाई को जारी नहीं रख पाए और पूरी तरह से सोशल मीडिया को ही अपना कैरियर चुन लिया।

Elvish Yadav YouTube

Elvish Yadav ने अपना यूट्यूब कैरियर पहले फेसबुक पर नॉर्मल prank video बनाकर शुरू किया क्योंकि उस समय उन्हीं का चलन था

फिर धीरे धीरे vine और कॉमेडी विडियोज का दौर चला।तब elvish Yadav ने कॉमेडी वीडियो बनानी शुरू करी।तब देसी vines का काफी दौर चल रहा था और इसमें elvish ने भी हाथ आजमाया और सफलता भी मिली।फिर यह roasting और religion से जुडे वीडियो भी बनाने लगे और अंत में अब यह daily vlogging करते है। इसके साथ साथ म्यूजिक वीडियो,रियलिटी शो और वेब सीरीज भी बनाने लगे है।

Elvish Yadav की यूट्यूब journey को अगर हम देखें तो वह कुल चार पांच हिस्सों में बंटेगी।जिसके बारे में हम अब आगे बात करेंगे।

Youtube पर देसी vines से पहली fame मिली

इन्हें यूट्यूब पर पहली बार तब जाना गया जब अमित भड़ाना जैसे क्रिएटर ने आकर के उत्तर भारत की उस ऑडियंस को जोड़ना शुरू किया जो नए नए जियो के बाद इंटरनेट पर आए।

अब ज्यादातर गांव और कस्बों के लोग इस तरह का कंटेंट देखते थे जो इंटरनेट को एक अलग elite दुनिया मानते थे।जब अमित भड़ाना और उसके जैसे देसी लोगों की भाषा में वीडियो बनाने लगे तो जनता ने उसके साथ खुद का जुड़ाव महसूस किया और ऐसे चैनलों की अपने आप ग्रोथ होने लगी।

अब तक elvish ज्यादातर prank video बना रहे थे पर जब यह लहर चली तो उन्होंने desi लोगों पर वीडियो बनानी शुरू करी। जिसमें देसी vs शहरी, देसी ब्वॉयफ्रेंड की सीरीज काफी चर्चा में रही।

इनके भाई बहन और स्कूल वाली वीडियो पर अभी 60 मिलियन व्यूज है।

इनके वीडियो उस टाइप के ही आते थे जिस स्लेप्सटिक कॉमेडी कहा जाता है। यूट्यूब पर हर्ष बेनीवाल,आशीष चंचलानी और अमित भड़ाना जैसे बड़े यूट्यूब स्टार ने इस क्षेत्र में सबसे पहले अपने झंडे गाड़े।

elvish yadav photo
elvish yadav photo

कोरोना काल में टिक टोक Roast से चमका नाम

फिर 2020 आया और अपने साथ corona वायरस को लेकर आया।

इसी समय tik tok जो कि एक मशहूर चाइनीज app था जो कि भारत में बैन हो गया है। उस पर बनने वाले वीडियो थोड़े अजीब से होते थे तो यूट्यूबर्स ने इन वीडियो को रोस्ट करना शुरू कर दिया।

इसी क्रम में elvish Yadav ने अपने एक दूसरे चैनल पर tik tok को रोस्ट करके वीडियो बनाई और वो वीडियो वायरल हो गई।

उससे भी आगे जब एक और टिक टॉकर अमीर सिद्दीकी ने सीधा elvish Yadav के जरिए यूट्यूब वालों को कुछ बुरा भला कहा तो पूरी यूट्यूब कम्युनिटी एक साथ खड़ी होकर टिक टॉक का मजाक उड़ाने लगी।

फिर अंत में carry minati का youtube vs tik tok the end वाला वीडियो आया तो उसके बाद खुद यूट्यूब ने इसे अपने प्लेटफार्म से हटा दिया तो फिर यह बवाल और अधिक हो गया।

इस विवाद की पूरी शुरुआत elvish Yadav के वीडियो से ही हुई थी। और elvish का वीडियो भी हटा था।

पर इससे elvish को एक नई पॉपुलैरिटी मिल चुकी थी।

अब elvish ने ऐसे ही फेमिनिज्म, स्टैंड अप कॉमेडी और फिल्मों को उठाकर उनका रोस्ट करने लगा और एक नई ऑडियंस आ गई।

अब elvish top list वाले यूट्यूब क्रिएटर की लिस्ट में आ गया था।

हिंदुत्व का चेहरा बनकर उभरे

इसी दौरान elvish बीजेपी का खुलकर सपोर्ट कर रहे थे और हिंदू धर्म,हिंदुत्व के मुद्दों पर प्रखर तरीके से बोलने लगे।

हिन्दू धर्म की एक नई लहर और गाढ़ी हो गई थी।elvish ऐसे समय पर यूट्यूब का ऐसा चेहरा बनकर उभरे जो हिंदुओं का पक्ष लेता है और उनके बारे में बात करता है।

इससे elvish को एक नई ऑडियंस मिली जो Top youtubers में अपने जैसी समान विचारधारा का आदमी ढूंढ रहे थे और elvish वो विकल्प बने।

इससे elvish की लोकप्रियता चरम पर पहुंच चुकी थी। बीजेपी के कई नेताओं और मंत्रियों में उनकी जान पहचान।होने लगी।

बीजेपी IT सेल को उनसे और उन्हें इससे फायदा हो रहा था।

डेली vlog में elvish का नया रूप दिखा

Elvish के कट्टर फैंस तब बनने शुरू हुए जब वो daily vlogging करने लगा।

इसमें elvish अपनी दो साइड दिखाने लगा।

एक जहां वह एक दम साधारण इंसान की तरह जीवन जी रहा है।परिवार दोस्तों के साथ मस्ती मजाक कर रहा है और दूसरी तरफ अब महंगी गाडियां,महंगी नंबर प्लेट और भी महंगे फ्लैट जैसे शौक दिखाने लगा।

ऑडियंस elvish की जीत में अपनी जीत देखने लगी

अब कहीं Meet Up होते तो बहुत ज्यादा भीड़ लगने लगती,लोग गाडियां लेकर elvish की कार के पीछे भागते और इन विडियोज से elvish की हाइप बहुत ज्यादा बढ़ने लगी थी।

Big boss OTT season 2

Elvish Yadav के जीवन में पूरी तरह उथल पुथल लाने वाला शो रहा – Big Boss OTT season 2

यह jio cinema पर फ्री में प्रसारित हुआ और पहले एक यूट्यूब स्टार fukra insan इस शो में थे। एक और इंटरनेट संसेशन पुनीत सुपरस्टार एक दिन में ही शो से बाहर हो गए और वो रातोरात फैमस भी हो गए।

अब इस शो में wild card entry के तौर पर elvish yadav आए। और इनके आते ही शो की रौनक बदल गई।बिग बॉस की हिस्ट्री का अब तक का सबसे अधिक देखे जाने वाला शो बन गया। इसमें elvish yadav और उनका SYSTEMM लोगों की जुबान पर चढ़ गए।

चारों और सोशल मीडिया पर यह नाम छा गया।पूरे शो की क्लिप्स कट कर के एडिट बनाए गए और सोशल मीडिया का hot topic बन गए

यह शो elvish Yadav ने बतौर wild card entry लेकर जीता जो अब तक का इतिहास है। fukra insan इसके रनर अप रहे।

इस शो के बाद Elvish Yadav अपने जीवन के शिखर पर था।उसने जीतने के बाद जो ट्रॉफी के साथ फोटो पोस्ट की उसमें 10 मिनट में 1 मिलियन लाइक हो गए।

जो पहला लाइव किया उसमें एक साथ 594k लोग देख रहे थे।

अब Elvish Yadav bollywood से लेकर हर जगह छा गया था।

elvish yadav big boss ott season 2 winner
elvish yadav big boss winner

Big boss जीतने के बाद किए समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में आए।

Elvish Yadav अब सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं एक सेलिब्रिटी बन चुका था। मीटअप में इतनी भीड़ हो गई थी कि उसे कैंसल करना पड़ा।

सब कुछ सही हो गया था पर गड़बड़ ही अब चालू होने वाली थी।

Fame,Controvercy और Downfall

अब Elvish Yadav हर जगह छा गया था। करोड़ों कमा रहा था। खुद का म्यूजिक लेबल खोल दिया था। कई शो में जज तक बन गया था।

अब hate ज्यादा ज्यादा होने लगी।

सबसे पहले के विवादों पर बात करें तो मुस्लिम समुदाय के खिलाफ hate फैलाना और धार्मिक उन्माद भड़काने के आरोप तो कब के ही लग चुके थे

फिर एक बार गमला चोरी को लेकर काफी विवाद हुआ। एक कार जिसमें किसी मीटअप में elvish Yadav बैठे थे CCTV कैमरे में उसका मालिक गमला चोरी करते पकड़ा गया था तो लोग इस चीज को elvish yadav से जोड़ने लगे और मजाक उड़ाने लगे।

दूसरे यूट्यूबर dank rishu ने एक कंटेंट चौकीदार सीरीज बनाई जिसमें elvish yadav को बुरी तरह एक्सपोज किया गया,जिसके बाद उसे काफी धमकियां मिली और big boss जीतने के बाद वो वीडियो चैनल पर नहीं है।

इसी तरह saiman says ने भी एक वीडियो बनाया था जिसमें elvish Yadav की काफी आलोचना की गई थी।

इस दौरान elvish Yadav ने सट्टे के ऐप्स का प्रमोशन भी करने लगे और बहुत ज्यादा गलत तरीके से manipulate करके लोगों के पैसे डुबाने का आरोप भी लगा।

इसके साथ साथ टेलीग्राम चैनल से क्रिकेट पर सट्टा और शेयर बाजार के टिप्स देकर लोगों को गुमराह करने का आरोप भी लगा था।

यह काम तो elvish Yadav और कम करने लगे है बाकी एक सच्चाई यह भी है कि यह काम आज के लगभग सभी influencer’s करते है।

Big boss OTT जीतने के बाद Elvish Yadav के पीछे इतना सपोर्ट हो गया था कि वो यूट्यूब का चेहरा बन गया था। पर फिर एक B Praak की रील पर lip sync करने के बाद काफी hate मिला।

Elvish yadav ने negetive PR करवाने की भी बात कही। लगातार fukra insaan पर हमलावर हो रहा था।

बाद में टेम्पटेशन आइलैंड के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और यह विवाद सुलझा।

elvish yadav and fukra insan
elvish yadav and fukra insan

Snack venom case

ये सब तो छोटे मोटे कैसे थे इस केस के सामने।

एक दिन खबर आती है कि दिल्ली की रेव पार्टी में elvish yadav सांप के जहर की सप्लाई करते है।

इसमें कहां से elvish yadav का लिंक आ गया।

इसके बाद Elvish yadav पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई और आज उन्हें ( 17/03/2024) को इसके लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी लिया गया है।

यह बहुत ज्यादा गंभीर आरोप है और मेनका गांधी तक ने इसमें elvish yadav को लेकर काफी कुछ बोला।

अरेस्ट होने की खबर यहाँ   पढ़ें।  

Elvish & maxtern विवाद

दिल्ली के एक छोटे से युट्यूबर maxtern ने elvish को चिड़ाने के लिए कुछ पोक किया और elvish yadav ने गुड़गांव बुलाकर उसे बहुत पीटा।

जानबूझकर या गलती से पर यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसके बाद पूरा इंटरनेट elvish yadav arrest karne की बात करने लगा।

Maxtern उस वीडियो में अकेला है और elvish 5-7 लोगों के साथ उसे पीट रहा था।

जब विरोध बहुत ज्यादा बढ़ने लगा तो elvish ने आकर कहा कि maxtern ने उसे उकसाया और उसके घर वालों को जिंदा जलाने की धमकी दी।

जो बात किसी ने नहीं मानी।

फिर रजत दलाल के बीच बचाव के बाद दोनों के बीच समझौता करवाया गया और यह विवाद थमा।

लोगों द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि maxtern पर case वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया था पर राजी खुशी यह बात भी खत्म हो गई।

Elvish vs maxtern विवाद के लिए इसे पढ़ें – यहाँ क्लिक करें

अब elvish Yadav जब इतने प्रसिद्ध हो गए है और इसी तरह से प्रसिद्ध हुए है तो इनका डाउनफॉल तो पक्का ही है।देखना यह है कि यह कितना देर तक इसे बचा सकते है।

आपको बता दें कि ELVISH YADAV अभी amazon mini TV के playground season 3 के जज भी है।

14 thoughts on “Elvish Yadav : BIG ! Youtuber Elvish Yadav की पूरी कहानी इस 1 पोस्ट में”

Leave a Reply