Carry minati

Exclusive ! Carry minati के NO. 1 YOUTUBER बनने का सच ये रहा

Carry minati आज 41 मिलियन के साथ Youtube India का सबसे बड़े Youtubers में से एक है।

अभी के महीनों में एक शॉर्ट्स चैनल और एक Acharya Prashant का चैनल इनसे आगे निकल गया है।इससे पहले 2020 से यह एशिया के सबसे बड़े Youtuber थे।

Carry minati की यात्रा इतनी आसान नहीं रही। उन्होंने यूट्यूब के लिए अपनी स्कूल छोड़ दी और full time YouTube करने लगे।

इनका असल में नाम Ajay Nagar है और इन्होंने ऐसे ही गेमिंग के लिए अपना नाम carry minati रख दिया।

आज की इस पोस्ट में हम उनके पूरे यूट्यूब कैरियर के बारे में जानेंगे और यह पता करेंगे कि कैसे फरीदाबाद के मध्यम वर्ग में पैदा हुआ एक लड़का Youtube India की पहचान बन जाता है।

पहले गेमिंग से कैरियर शुरू किया फिर रोस्टिंग में ऐसे ही हाथ आजमाया और गेमिंग से ज्यादा रोस्टिंग से प्रसिद्धि पाई।

Carry minati

Carry minati : Gaming से शुरुआत

Carry minati ने अपने YouTube की शुरुआत gaming चैनल से की थी।

जिसका अभी नाम Carryislive है। इसमें खेल खेलने के साथ साथ वे सनी देओल की मिमिक्री करते थे इससे उन्हें शुरुआती प्रसिद्धि मिली।

गेम खेलते खेलते उसमें commentry करने के लिए वो इसकी मिमिक्री करते थे जिससे ऑडियंस के बीच यह काफी लोकप्रिय हो गए।

उनकी क्लिप्स काफी वायरल जाने लगी जिसके बाद carry minati ने इसे जारी रखा और तरह तरह की मिमिक्री करने लगे।

Gaming शुरू करते समय carry minati खुद 15-16 साल के ही थे।

तब भारत में Youtube उतना नहीं प्रसिद्ध हुआ था बहुत कम ही ऐसे creators थे जो इस तरह का content बना रहे थे क्योंकि ज्यादातर comedy वाले थे जो कि facebook पर ज्यादा प्रचलित थे।

Game में वो काफी सारी गालियों का इस्तेमाल करते थे जो छोटे बच्चों के लिए और नई चीज थी। एक सामान्य साइकोलॉजी है कि जो चीज समाज में टैबू होती है अगर वही आपके सामने पब्लिक मंच पर निकाल दे तो आप रोमांचित महसूस करने लगते हो।

इसी के कारण carry YouTube Gaming का चेहरा बन गया पर असली सफलता अभी बाकी थी

Carry minati : Roasting में रखा कदम

Carry minati

विदेशों में Roasting काफी प्रसिद्धि पा रहा था। Carry Minati क्योंकि Gaming में इस तरह के हंसी मजाक या insult टाइप करते रहते थे तो अपने दूसरे चैनल में वो Roasting करने लगे।

इस Roasting में गालियां ज्यादा थी। हर तरह से आदमी को जलील करना हो carry minati वैसे जलील करता था।

अब उन्हीं छोटे बच्चों को वे बहुत अच्छी लगती। वो खुद Toxic होने लगे।

बाद में तो यह होने लगा कि carry minati जिसको भी roast करता उसके फैंस उसके channel या account में जाकर गालियां देने लग जाते।

होता यह भी था कि कई लोग इस तरह चाहते थे कि carry minati उनको roast करें ताकि वो भी लाइमलाइट में आ सके।

Carry Minati ने शुरुआती विडियोज में prank video वालों को, kamaal R khan को, Roadies, Big Boss को Roast करके खूब प्रसिद्धि पाई।

प्रसिद्धि का एक कारण यह भी था कि जिस तरह की चीजें वह बना रहे थे लोग उनसे परेशान तो थे ही और carry minati उनके मन की भड़ास अपने video के जरिए निकलते थे।

अब तो लोग खुद जा जाकर कहने लगे कि इनको roast करो।

इसके बाद dhinchek pooja, Deepak kalal, Tik tok video बनाने वालों को और Roast करके उनको भी प्रसिद्ध बना दिया और खुद भी हो गए।

अब carry minati प्रसिद्ध तो होने लगे थे पर परिणाम अब मिलने वाला था।और फिर आया 2020

YouTube vs Tik tok : Carry Minati का Video

youtube india

Lockdown लगा हुआ था , कोरोना वायरस फैला हुआ था। सब लोग घरों में बंद थे।

ऐसे समय में लोग खाली समय में फोन में ही लगे रहते थे।

Tik tok के creators को Youtube वाले काफी समय से Roast कर रहे थे।

ऐसे समय में एक tik tok क्रिएटर Amir ने Youtube वालों को reply देते हुए एक वीडियो बनाई।

जिसमें YouTube वालों को काफी बुरा भला कहा।

बदले में Carry Minati ने Youtube vs Tik tok the end करके एक वीडियो बनाई और वो वीडियो वायरल हो गई।

वह सिंगल क्रिएटर द्वारा सबसे ज्यादा लाइक और कमेंट और व्यूज वाली वीडियो बन गई और वायरल होती ही जा रही थी।

और जब वह पूरे विश्व में ट्रेंड करने लगी तभी Youtube ने वो वीडियो हटा दी।

उसके बाद तो बवाल मच गया।

सब carry minati के support में आ गए।

YouTube ने हवाला दिया कि इसमें गलत भाषा का बहुत इस्तेमाल होने के कारण हम इसको हटा रहे है क्योंकि इससे हम प्लेटफार्म की साख को कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते।

इसके बाद ही carry minati भारत के सबसे अधिक subscriber वाले चैनल बन गए।

और सबसे पहले 25 मिलियन,सबसे पहले 30 मिलियन और सबसे पहले 40 मिलियन सब्सक्राइबर वाले क्रिएटर बने।

अब carry minati काफी संभालकर बोलते है क्योंकि एक बड़ी ऑडियंस उनको देख रही है।

अब वो पैरोडी वीडियो भी बना रहे है जो अभी vloggers और motivational speakers के दो वीडियो आए थे।

इन्हें भरपूर रिस्पॉन्स मिल रहा है और धीरे धीरे गाली वाला कंटेंट कम कर रहे है।

साथ साथ गाने भी बना रहे है

निष्कर्ष

carry minati image

carry minati की यात्रा काफी प्रेरणादायक है।

छोटी उम्र में ही Youtube Life की शुरुआत की और सबसे शिखर तक पहुंचे।

हम इससे सीख सकते है कि लगातार कोशिश करने और बेहतरी का प्रयास करने पर हम सफल हो सकते है।

Best of luck for future projects Carry Minati.

YOUTUBE INDIA के सबसे बड़े ROASTERS के बारे में जानने  के लिए यहां क्लिक करें 

Best Suspense Bollywood movies की खोज में आए हो तो यह पोस्ट आपके लिए है– click hear

12 thoughts on “Exclusive ! Carry minati के NO. 1 YOUTUBER बनने का सच ये रहा”

Leave a Reply