youtube india

कौन है YouTube के 3 Best Roaster In India

YouTube एक बहुत ही प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफार्म है।आज की पोस्ट में हम आपको Youtube के 3 Best Roaster In India के बारे में बताने वाले है।

ये Youtube Roaster कंटेंट के लिए प्रसिद्ध है। तथा लगातार Controvercy में भी बने रहते है।

YouTube Roast video क्या होते है

Roast video उन वीडियो को कहते है जिसमें लोगों का उनके कंटेंट का मजाक उड़ाया जाता है।

इसमें punchlines मारकर उनका मजाक उड़ाते है।

यह insult का ही एक रूप होता है पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

तो basically कहूं तो roast video एक तरह से insult videos होते है।

best roaster in india

3 best  Roaster In India

यह मूल रूप से विदेशों की art है पर 2012 – 2013 में यह भारत में आई।

इसको भारत में प्रसिद्ध करवाने का श्रेय Carry minati और AIB को जाता है।

AIB का 2015 में Roast video बहुत ज्यादा विवादों में रहा था। इसके सदस्यों पर FIR तक हो गई थी।

व्यक्तिगत रूप से Carry minati को roast की शुरूआत करने वाला माना जाता है।

अब तो काफी सारे नए क्रिएटर आ गए है जो roast video बनाकर ही पॉपुलर हुए है।

अब तो Roast एक अलग से जॉनर बन गया है।हालांकि YouTube इस पर काफी सावधानी से निगरानी रख रहा है क्योंकि यह Bullying की श्रेणी में आ जाता है।

तो आइए अब हम भारत के Best Roaster In India के बारे में जानते है।

1. Carry minati

इनके कुल 41 मिलियन से ज्यादा Subscriber है।

पूरी Roasting community में Carryminati का नाम सबसे ऊपर आता है।

Carry minati का असली नाम Ajay Nagar है और यह फरीदाबाद में रहते है।

इन्होंने अपने चैनल की शुरुआत gaming से की थी और फिर Roast करने लगे।

अपना Youtube कैरियर इन्होंने बहुत कम उम्र में शुरू कर दिया था।

carryminati Best Roaster In India
carry minati- Best Roaster In India

 

इनके बारे में कहा जाता है कि जिसको Carry minati ने रोस्ट कर दिया वह आदमी या तो famous हो जाता है या फिर उसका कैरियर ही खत्म हो जाता है।

वो carry minati ही था जिसने dhinchek pooja, Deepak kalal, thara Bhai Joginder, Shivam Malik, tarun gill को Roast किया।

इन्हें सबसे अधिक प्रसिद्धि 2020 में tik tok: the end के वीडियो से मिली जब यह 16 मिलियन से सीधे भारत के सबसे बड़े youtuber बन गए।

इस वीडियो में उन्हें प्रसिद्ध चाइनीज एप Tik tok के भारत के कुछ क्रिएटर का रोस्ट किया था।

यह वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो गया कि यह विश्व का सबसे ज्यादा लाइक और कमेंट वाला वीडियो बन गया था फिर youtube ने वो वीडियो हटा दी थी harrasment और hate का कहकर।

जिसके बाद  carry minati ने yalgaar गाना निकाला जिस पर eminem के Rapgod गाने से भी ज्यादा लाइक है।

इनके दुसरे चैनल का नाम Carryislive है जिसमें यह रोज online game खेलते है।

Thugesh

इनके 5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है।

Thugesh ठाणे में रहने वाले एक youtuber है जो पहले Thuglife video बनाते थे बाद में जब Tik tok वाली controvercy हुई तो ये भी roast करते हुए पहली बार mainstream में आए थे।

यह बाकी roasters की तरह गालियां न देकर family friendly कंटेंट बनाते है।

इसके साथ साथ स्केच और म्यूजिक वीडियो भी बनाया है।

इनके शो the thugesh show ने काफी लोकप्रियता बटोरी।

thugesh youtube india
thugesh Best Roaster In India

यह साथ में mini vlogging भी करते है और जनता के बीच साफ सुथरे ह्यूमर के लिए काफी प्रसिद्ध है।

इनके दुसरे चैनल thugesh unfiltured में ये meme reaction भी करते है।

thugeshपहले मॉडलिंग करते थे बाद में उन्होंने यह इंडस्ट्री छोड़ दी।

Thugesh बताते है कि उन्होंने पार्क में,होटल में भी काम किया है और आज वो सबसे सफल और कंसिस्टेंट youtubers में से है।

Thugesh fastest growing YouTube  Best Roaster In India है।

Lakshay choudhary

इनके 2.70 मिलियन से ज्यादा Subscriber है।

lakshay choudharyUp के पश्चिमी जाट इलाके से आते है। इन्होंने अपना youtube कैरियर कॉलेज से ही शुरू कर दिया था।

ये अपनी punchlines के लिए काफी मशहूर है।

इन्हें भी शुरुआती प्रसिद्धि Youtube vs Tik tok से ही मिली थी।

ये शुरुआत में काफी Dank type कंटेंट बनाते थे और काफी गाली गलौच करते थे।

ये इंटरनेट पर हर controvercy में अपना मस्ती मजाक करते रहते है।

lakshay youtube india
Lakshay Best Roaster In India

इन्हीं सालों में इन्होंने अपनी पर्सनैलिटी काफी बदली है और ये भी अब धीरे धीरे family friendly होते जा रहे है।

इनका Vlog channel काफी बढ़िया चलता है जिसमें यह अपने दोस्तों के साथ रहते है और उनके साथ हुई बातें,मस्ती मजाक शेयर करते रहते है।

इन्होंने अभी एक नया शो not a podcast शुरू किया जिसमें मुख्यत वही गेस्ट होते है जिनको पहले लक्ष्य ने रोस्ट किया था।

इनका देसी ह्यूमर और बोल्ड ओपिनियन के कारण youtube India में अपनी अलग जगह बनाते है।

इनके reel आजकल काफी trend कर रहे है और लोगों को बहुत relatable लगते है।

YouTube India Roast का भविष्य

YouTube  india अब बहुत सारी गाइडलाइन ला रहा है जिससे Roasting के नाम पर किसी का mental harrasment ना हो और ना ही किसी की mental health खराब हो।

YouTube लगातार अपना प्लेटफार्म साफ सुथरा और फ्रेडली बनाने के लिए प्रयास करता है।

अब अगर गालियों वाली Roasting की बात करें तो वह तो इतनी नहीं चलेगी पर reaction देना और commentry करना लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

तो यह थी हमारी youtube  के Best Roaster In India की पोस्ट। 

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे शेयर करें

 Read this also – Elvish Yadav : BIG ! Youtuber Elvish Yadav की पूरी कहानी इस 1 पोस्ट में

 

10 thoughts on “कौन है YouTube के 3 Best Roaster In India”

Leave a Reply