Anupam kher Birthday Gift : अनुपम खेर ने फैंस को दिया यह बर्थडे गिफ्ट

अनुपम खेर  अपना 69वां जन्मदिन मना रहे है।अनुपम खेर ने इस इंडस्ट्री को 500 से ज्यादा फिल्में दी है।इसमें हीरो से लेकर विलन तक, साइड कैरेक्टर से लेकर तमाम किरदार किए है।

यह कमर्शियल और आर्ट दोनों तरह की फिल्मों में पारंगत है।

इन्होंने अपने 69 वें जन्मदिन पर अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है।

यह इनकी ऐसी मूवी है जिसको अनुपम खेर डायरेक्ट करने वाले है।इससे पहले उन्होंने 2002 में ‘ ओम जय जगदीश ‘ डायरेक्ट की थी। जिसमें अनिल कपूर जैसे एक्टर्स ने अभिनय किया था।

अनुपम खेर ने इस मूवी की घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में करते हुए इसका नाम – ‘तन्वी द ग्रेट’ रखा है।

इनकी सोशल मीडिया पोस्ट यहां देखें –

अनुपम खेर इस उम्र में भी काफी फिट लगते है।उन्होंने इसका राज एक्सरसाइज और पॉजिटिव रहना बताया है।वो सोशल मीडिया पर अपने हेल्थ और फिटनेस से संबंधित काफी पोस्ट करते रहते है।

अनुपम खेर वर्तमान मोदी सरकार के काफी करीबी माने जाते है।नरेंद्र मोदी इन्हें ट्विटर पर फॉलो करते है।यह भी वर्तमान सरकार की काफी तारीफ करते रहते है।एकदम बेबाकी से बोलने के कारण यह काफी विवादों में भी रहते है।

अनुपम खेर मूलतः कश्मीरी पंडित है।हाल ही में आई फिल्म द कश्मीर फाइल्स में इन्होंने मुख्य अभिनय किया था।यह कश्मीरियों के हक के लिए काफी लड़ते रहते है और विभिन्न मंचों पर उनकी आवाज बुलंद करते है।

 मल्टी टैलेंटेड अनुपम खेर ने कई किताबें  लिखी है।

  • The Best Thing About You Is You!
  • Lessons Life Taught Me, Unknowingly: An Autobiography
  • Your Best Day Is Today!

इनकी किताबों में अपनी खुद की कहानियों के जरिए लोगों को मोटिवेशन देते है। सब किताबें amazon और दूसरे इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल में बेस्टसेलर बन चुकी है। आप किताबों के टाइटल से भी अंदाजा लगा सकते है कि यह कितनी सकारात्मक है।

अनुपम खेर की जीवन यात्रा

अनुपम खेर अपनी कहानी बताते हुए कहते है कि उन्होंने अपनी कई रातें रेल के प्लेटफार्म पर गुजारी थी।वो मुंबई में 37 रुपए लेकर आए थे और आज एक फिल्म के छोटे से रोल के लिए करोड़ों की फीस लेते है।इसी दौरान निर्देशक महेश भट्ट की नज़र उन पर पड़ी। उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म सारांश में मौका दिया जो की 1984 में रिलीज़ हुई और इसके बाद अनुपम की किस्मत चमक उठी।कहा यह भी जाता है कि सारांश मूवी में एक बार उन्हें रिप्लेस किया गया तो वो महेश भट्ट को शाप देने पहुंच गए।

सारांश मूवी के बाद वो इंडस्ट्री के जाने पहचाने चेहरे बन गए। शुरुआत में उन्हें हीरो के साइड रोल दिए गए।बीच में वो विलन के रूप में काफी मशहूर हुए।

इन्हें 5 बार बेस्ट कॉमेडियन के लिए फिल्मफेयर भी मिला है वे फिल्में है –

  • राम लखन (1989)
  • लम्हे (1991)
  • खेल (1992)
  • डर (1993)
  • दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (1995)

अनुपम खेर 2017-18 में पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन भी रहे।

2004 में पद्मश्री और 2016 में पद्मभूषण मिला।

अनुपम खेर ने दो शादियां की।पहली शादी ज्यादा नहीं चली और दूसरी शादी किरण खेर से की,जो अब तक साथ है।

7 thoughts on “Anupam kher Birthday Gift : अनुपम खेर ने फैंस को दिया यह बर्थडे गिफ्ट”

Leave a Reply